Home Featured गीदड़ के आतंक से लोग परेशान, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया घायल।
April 10, 2023

गीदड़ के आतंक से लोग परेशान, आधा दर्जन लोगों को काटकर किया घायल।

दरभंगा: बिरौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गीदड़ का आतंक जारी है। दूसरे दिन सोमवार को पागल गीदड़ ने आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोग दहशत में हैं। पीड़ित देव शरण मंडल, सहदेव कमती, शम्भू मंडल ने बताया कि सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया है। इससे एक दिन पूर्व रविवार को तीन लोगों को गीदड़ ने जख्मी कर दिया था। स्थानीय जीवछ सदा, पवन मंडल, प्रेम किशोर मिश्र, मनोज कुमार झा ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द वन विभाग इस गीदड़ को अपने कब्जे में लेकर आम लोगों को दहशत से बाहर निकाले।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …