Home Featured निःसंतान दंपतियों के घर भी गूंजेगी किलकारी, आरबी मेमोरियल में लगेगा निः शुल्क कैंप।
April 11, 2023

निःसंतान दंपतियों के घर भी गूंजेगी किलकारी, आरबी मेमोरियल में लगेगा निः शुल्क कैंप।

दरभंगा: संतानसुख का सपना हर दंपतियों का होता है। लेकिन जरूरत है समय पर सही इलाज की। जानकारी के अभाव में अधिकतर लोग इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। इससे समय भी जाया होता है आैर पैसा भी। इसलिए उन दंपतियों को जागरूक करने के लिए दरभंगा शहर में भी नि:संतान निवारण के लिए बेहतर डॉक्टरों द्वारा निः शुल्क सलाह दी जाएगी। इनमें दंपतियों को सलाह के साथ है नई तकनीकों, इलाज आैर समस्या से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग्स आईवीएफ इंडोस्कोपी हॉस्पिटल, दानापुर के चीफ कंसल्टेंट डॉक्टर स्मृति स्पर्श ने बताया कि वैसे दंपत्ति जो संतान सुख से वंचित हैं, वैसी स्त्री जिनकी दोनों नलियां बंद हो या जिनके एएमएच कमजोर हो या जिनके अंडाणु कमजोर हो, जिनके बार-बार गर्भधारण करने के पश्चात भी वे संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही है।

Advertisement

वैसे पुरुष जिनके शुक्राणु कमजोर हो, जिसके कारण अब तक उन्हें संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है, उनके लिए एक सुनहरा अवसर है, वे 15 अप्रैल को दरभंगा के आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपने अंडाणु व शक्राणु से संतान सुख प्राप्ति हेतु निःशुल्क सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संतान में अपने माता-पिता की प्रतिविम्ब झलकती है। अपनी संतान न होने का दुःख कितना गहरा होता है, यह वही जानते हैं, जिनकी अपनी संतान नहीं है। इसके ईलाज के लिए वे आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रातः 9:00 बजे से 2 बजे अपराह्न तक विंग्स आईवीएफ इंडोस्कोपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सलाह दी जाएगी एवं उपाय बताया जाएगा जिससे, निःसंतान दंपती अपने स्वंय के स्त्री बीज से व पुरुष बीज से शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति कर सकेंगे। अपॉइंटमेंट के लिए 91-7777929523 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …