Home Featured मेयर अंजुम आरा ने महागठबंधन के घटक कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा जदयू का हाथ।
May 10, 2023

मेयर अंजुम आरा ने महागठबंधन के घटक कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा जदयू का हाथ।

दरभंगा: आगामी 2024 लोकसभा को लेकर बिहार समेते दरभंगा में भी राजनीति सरगर्मी बढ़ी हुई है। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने महागठबंधन के घटक कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए बुधवार को जदयू का दामन थाम लिया है। अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की 2 बार वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। इनके पति सिबगतूल्ला खान उर्फ डब्बू खान दरभंगा नगर निगम के वार्ड पार्षद रह चुके हैं और दरभंगा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

अंजुम आरा हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में जीतकर महापौर बनी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की धर्मशिला गुप्ता को 8734 मतों से हराया था। इस चुनाव में अंजुम आरा कुल मत 30114 मिले थे।

Advertisement

2012 में पहली बार अंजुम आरा वार्ड 24 से पार्षद बनी थीं। उस वक्त यह किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं था, दोबारा व 2017 में वार्ड पार्षद चुनी गईं और अब व नगर निगम की मेयर हैं। अंजुम आरा अभी तक खुलकर कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही थी। लेकिन उनके पति कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं। मेयर चुनाव में अंजुम आरा को भाजपा विरोधी कांग्रेस राजद का समर्थन का वोट के रूप में फायदा मिला क्योंकि डब्बू खान पहले कांग्रेस में थे और पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…