Home Featured अर्धनग्न अवस्था मे मिला महिला का शव, तेजाब से चेहरा जलाने की भी की गयी कोशिश।
May 11, 2023

अर्धनग्न अवस्था मे मिला महिला का शव, तेजाब से चेहरा जलाने की भी की गयी कोशिश।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के मझियामा पंचायत के गिदड़वा गाछी में एक महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है। गुरुवार की शाम अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैवानों ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि तेजाब डालकर उसके चेहरे को जलाने की भी कोशिश की।

महिला का पूरा तेजाब के कारण जल गया है। महिला के पूरे चेहरे पर काले धब्बों के निशान पाये गये हैं। इसके अलावा महिला के पूरे चेहरे पर खरोंच के भी कई निशान पाए गये हैं। लोगों का कहना है कि आरोपियों ने चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की है, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

महिला के शव की पहचान मझियामा गांव के स्व0 प्रमोद शर्मा की 38 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। महिला के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

Advertisement

बताया जाता है कि महिला गुरुवार की दोपहर में अपने घर से भैंस चराने के लिए कमला नदी के किनारे गिदड़वा गाछी के पास गई थी, जहां शाम में स्थानीय लोगों की नजर उसके शव पर पड़ी। इसके बाद हल्ला होने पर गांव से काफी संख्या में लोग जुट गए।

महिला के शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के हर एक पहलू की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर से पहुंची एफ़एसएल की टीम ने भी घटना स्थल से कई साक्ष्य के नमूने को जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। इसके अलावा आस-पास पड़े कपड़ों को भी जब्त कर लिया है और शव सहित आस-पास के क्षेत्र की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है। कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…