Home Featured देर रात आयी आंधी में उड़ गया प्रखंड मुख्यालय के छत का प्रोटेक्शन शेड।
May 15, 2023

देर रात आयी आंधी में उड़ गया प्रखंड मुख्यालय के छत का प्रोटेक्शन शेड।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: रविवार की रात मोचा तूफान का असर दरभंगा में भी देखने को मिला। तेज आंधी के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हुई। पर हवा की रफ्तार ने सड़क पर चल रही गाडियों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। बिजली भी काफी देर तक गुल रही। कई जगह तार टूटने एवं पेड़ गिरने की खबरें भी आयी।

इसी क्रम में शहर से सटे बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी इसका असर देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय के छत के ऊपर लोहे के पाइप सहारे लगा चदरे का प्रोटेक्शन शेड उड़ गया और परिसर में गिर गया। यह तो महज संयोग रहा कि रात होने के कारण परिसर में कोई नहीं था और किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement

बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय का छत काफी पुराना एवं क्षतिग्रस्त है।अधिक बारिश होने पर पानी भी रिसने लगता है। इसी कारण से छत की सुरक्षा केलिए मजबूत चदरे का प्रोटेक्शन शेड छत के ऊपर लोहे के पाइप के सहारे लगाया गया था।

बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कनीय अभियंता को नुकसान का आकलन एवं अग्रतर कारवाई का निर्देश दिया गया है। जल्द ही छत के ऊपर दुबारा प्रोटेक्शन शेड लगा दिया जाएगा।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…