Home Featured जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सभी पक्षों ने कसी कमर।
January 11, 2024

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सभी पक्षों ने कसी कमर।

दरभंगा: जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक होगी। इसमें जिप अध्यक्ष रेणु देवी व उपाध्यक्ष ललिता झा को अपने पद पर बने रहने के लिए बहुमत साबित करना होगा। हालांकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों अपने आप को सेफ बता कहती हैं कि उनके पास पार्षदों का पूर्ण समर्थन है।

Advertisement

उधर, पिछले चार माह से जिप सदस्यों के बीच जिस तरह से गुटबाजी चल रही है उसमें कब कौन किसके पाले में चला जायेगा, कहना आसान नहीं है। जिला परिषद के अब तक के इतिहास में शायद पहली बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर दो अविश्वास प्रस्ताव लगाये गए हैं। इसमें एक अविश्वास प्रस्ताव पर 14 जिला पार्षदों ने हस्ताक्षर किये हैं। वहीं दूसरे अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 18 जिप सदस्य हैं। पहले वाले अविश्वास प्रस्ताव का नेतृत्व एक ओर जहां तारडीह के जिप सदस्य लाल कुमार सिंह कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ की कमान जिप सदस्य हरि मोहन यादव ने संभाल रखी है।

जानकारों का मानना है कि दोनों टीमों का नेतृत्व कर रहे कमांडर कभी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खास रह चुके हैं। ऐसे में बहुमत साबित करने के दिन यदि फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सफल हुए तो हैरानी की बात नहीं है। लेकिन यदि दोनों में से यदि कोई फेल हुए तो उनके साथ जरूर धोखा होगा। इस तरह की तमाम अफवाहों और संभावनाओं पर शुक्रवार की शाम तक विराम लग जायेगा।

Advertisement

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी की ओर से दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिप परिसर में जिप सदस्यों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही होगा। साथ ही जिप सभागार के भीतर व बाहर वीडियोग्राफी भी होगी।

Advertisement
Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…