Home Featured अनुकूल मौसम के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट से रद्द रही छह फ्लाइटें।
January 30, 2024

अनुकूल मौसम के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट से रद्द रही छह फ्लाइटें।

दरभंगा: पूरे दिन धूप के खिली रहने के बावजूद मंगलवार को छह फ्लाइटों के रद्द रहने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। दिल्ली से सुबह और शाम की फ्लाइट के यहां नहीं पहुंचने से दरभंगा एयरपोर्ट से भी दिल्ली की दोनों फ्लाइट रद्द रही।

Advertisement

वहीं, बेंगलुरु से विमान के दरभंगा नहीं पहुंचने पर इधर से भी बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द रही। वहीं दूसरी ओर मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से दरभंगा के बीच उड़ानों का परिचालन सामान्य रहा।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली से दोनों फ्लाइटों के रद्द रहने से काफी संख्या में यात्रियों को पटना होकर दरभंगा आना पड़ा। वहीं, इधर से भी काफी संख्या में यात्रियों ने दिल्ली के लिए पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इधर, सोमवार को बेंगलुरु की फ्लाइट का परिचालन होने से यात्री आश्वस्त थे कि उन्हें परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ा। सोमवार को बेंगलुरु और दरभंगा के बीच 370 यात्रियों ने आवागमन किया था।

Advertisement

लगातार कई विमानों को रद्द किए जाने से दरभंगा एयरपोर्ट से काफी संख्या में यात्रियों का मोह भंग होने लगा है। यहां से कई जिलों के यात्री आवागमन करते हैं। रेवेन्यू के मामले में दरभंगा एयरपोर्ट पूर्व में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। लेकिन विमान सेवा के अस्त व्यस्त रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…