Home Featured चार थानाध्यक्षों एवं दो अंचल निरीक्षकों की हुई पोस्टिंग, दीपक कुमार बने लहेरियासराय के नये थानाध्यक्ष।
February 2, 2024

चार थानाध्यक्षों एवं दो अंचल निरीक्षकों की हुई पोस्टिंग, दीपक कुमार बने लहेरियासराय के नये थानाध्यक्ष।

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दरभंगा जिले में नये पदस्थापित किये गए पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक चार थानेदारों एवं दो अंचल निरीक्षकों की पोस्टिंग की है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनि दीपक कुमार को लहेरियासराय थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुनि महफूज आलम को पुलिस केन्द्र से कमतौल अंचल का अंचल निरीक्षक व पुनि राजकुमार को पुलिस केन्द्र से बहेड़ा अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुनि अरविन्द कुमार को पुलिस केन्द्र से नगर थाने का थानाध्यक्ष, पुनि सुधीर कुमार को पुलिस केन्द्र से विश्वविद्यालय थाने का थानाध्यक्ष, पुनि अमृत कुमार साह को पुलिस केन्द्र से सदर थाने का थानाध्यक्ष एवं पुनि संतोष कुमार मंडल को पुलिस केन्द्र से बहेड़ा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…