Home Featured खुद जाम में फंसकर भी सिटी एसपी ने लिया शहर के जाम का जायजा, जल्द निजात का दिलाया भरोसा।
February 6, 2024

खुद जाम में फंसकर भी सिटी एसपी ने लिया शहर के जाम का जायजा, जल्द निजात का दिलाया भरोसा।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा में ट्रैफिक जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। कई बार इसमें सुधार के प्रयास के दावे किये गए। पर ज्यों ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता ही गया। कुछ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ईमानदार प्रयास भी किया। पर बड़े अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत नहीं कर पाए, इस कारण उनका प्रयास भी व्यर्थ हो गया।

एकबार पुनः दरभंगा के नवनियुक्त सिटी एसपी शुभम आर्य द्वारा शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में प्रयास होता दिख रहा है। वे खुद शहर का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही समाधान के विकल्पों को खोज रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को सिटी एसपी ने शहर के सड़कों एवं चौक चैराहों का जायजा लिया। इस दौरान उनकी गाड़ी भी कई जगह जाम में फंसी। यह तो गनीमत रही कि उनकी गाड़ी को निकालने में पुलिस के जवानों ने खूब पसीना बहाया, तब जाकर वे ज्यादा देर फंसे नहीं। सड़क पर जाम में खड़ी गाड़ियों को रोक कर एक अलग लेन बनाकर सिटी एसपी के गाड़ी को निकलवाया गया।

सिटी एसपी शुभ आर्य ने भ्रमण से पूर्व शहर के नाका 6 अवस्थित यातायात थाना का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ज्यादा जाम वाले जगहों की जानकारी ली। साथ ही कारणों एवं समाधान के विकल्पों की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वॉयस ऑफ दरभंगा से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कर्मियों एवं आमलोगों के द्वारा बताया गया कि शहर में जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। इसी को लेकर वे सभी तथ्यों की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अलावा नगर निगम एवं जिला प्रशासन आदि के साथ समन्वय बनाकर शहर को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…