Home Featured गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।
February 11, 2024

गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

दरभंगा: भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत दरभंगा नगर आकाशवाणी शक्ति केंद्र बूथ संख्या 109 अंतर्गत स्थानीय वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्थानीय संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में पत्रक वितरित करने के लिए पत्रक दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनसे सभी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया।

Advertisement

साथ ही जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल मुखर्जी जी के पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज झा, स्थानी पार्षद युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मिश्रा बूथ अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अमित बिहारी, प्रवक्ता नितिन झा, नगर भाजपा के मीडिया प्रभारी पृथ्वी चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…