Home Featured जारी है सघन वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस कर्मी हो या महिला सभी का कटा चलाना।
February 20, 2024

जारी है सघन वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस कर्मी हो या महिला सभी का कटा चलाना।

दरभंगा: एसएसपी के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 124 वाहन चालकों से एक लाख 19 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Advertisement

यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि शहर के दोनार चौक, बेंता चौक, अललपट्टी, खानका चौक, दिल्ली मोड़, हजमा चौक, रेडियो स्टेशन रोड, कर्पूरी चौक आदि स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 124 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यातायात थाने के अवर निरीक्षक सुदर्शन सिंह ने 13 वाहनों से आठ हजार पांच सौ, सुशीला कुमारी ने 19 वाहनों से 20 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 33 वाहनों से 33 हजार, सागर कुमार ने 12 वाहनों से 12 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष ने 42 वाहनों से 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

Advertisement

महिला वाहन चालकों व पुलिस कर्मियों से भी जुर्माना वसूला गया है। श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा।

Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…