Home क्राइम बहन की बिदागरी कराने आए भाई ने बहनोई एवं उसके पिता पर चला दी गोली, मौके से जिंदा कारतूस बरामद।
November 16, 2023

बहन की बिदागरी कराने आए भाई ने बहनोई एवं उसके पिता पर चला दी गोली, मौके से जिंदा कारतूस बरामद।

दरभंगा:  एपीएम थाना के पिपरौलिया गांव में गुरुवार को चार दोस्तों के साथ अपनी बहन की बिदागरी कराने आए भाई ने बहनोई एवं उसके पिता पर गोली चला दी। दोनों बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर सभी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया शाम लगभग चार बजे घटी इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Advertisement

फायरिंग के बाद पूरा परिवार दहशत में है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित शम्भू कुमार झा के अनुसार उनके पुत्र चंदन झा की शादी 10-11 वर्ष पूर्व बछवाड़ा थाना (बेगूसराय) के थतिया गांव में गंधर्व चौधरी की बहन से हुई है। चंदन के चार बच्चे हैं। चंदन का साला 15 नवम्बर की रात बाइक से अपने एक दोस्त के साथ छठ पर्व के मद्देनजर अपनी बहन को साथ ले जाने उसके ससुराल आया। बिदागरी की बात पर चंदन एवं उसके साले गंधर्व से कहा-सूनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि साले ने बहनोई के गर्दन में पिस्टल सटा दिया। बहनोई चंदन उससे उलझ गया। दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद भी गंधर्व जबरन अपनी बहन को ले जाने पर उतारू था।

Advertisement

ग्रामीण जब जुटे तो गंधर्व वापस अपने घर चला गया। आज गुरुवार को वह अपने चार-पांच साथियों के साथ फिर आ धमका और अपने बहनोई को खोजने के बाद बहन के ससुर शम्भू झा से बहन की बिदागरी करने को कहा। उस वक्त चंदन पड़ोस में आयोजित भोज में बिजी था। पिता ने पुत्र को बुलवा भेजा। चंदन के आते ही गंधर्व एवं उसके सभी साथियों ने दोनों बाप बेटों पर पिस्टल तान दिया। पिता ने जब हल्ला किया तो गंधर्व ने गोली चला दी, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुन ग्रामीण जब जुटे तो गंधर्व एवं उसके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने भी हमलावरों पर ईंट-रोड़ा बरसाना चालू कर दिया। ग्रामीणों का विरोध देख सभी हमलावर अपने स्कॉर्पियो में बैठ फरार हो गए। हमला में बाल-बाल बचे शम्भू झा के अनुसार उनकी बहु भाई के साथ जाने को तैयार नहीं थी फिर भी उसका भाई जिद पर अड़ा था। वह अपने गांव के ही मर्डर केस में आरोपी है और अभी कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया है। वह आदतन अपराधी है। उधर थानाध्यक्ष कंचन कुमारी का कहना है कि चंदन एवं उसकी पत्नी के बीच छठ में मायके जाने को लेकर तीन चार दिनों से झंझट हो रहा था। चंदन की पत्नी ने इस बावत अपने मायके फोन कर शिकायत की थी। उसी बात को लेकर उसका भाई उसे लेने आया था।

Advertisement

थानाध्यक्ष के अनुसार घटनास्थल से कोई भी जिंदा कारतूस बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने एक राउंड फायरिंग की शिकायत की है। चंदन कीओर से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…