मंदिर में पूजा के बाद इफ्तार में शामिल हुए तेजस्वी, एकता का दिया संदेश।
दरभंगा: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा के कमतौल पहुंचे। यहां से वे सीधे माता अहिल्यास्थान गए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच करीब 20 मिनट तक उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की। कई पंडितों ने एक साथ मंत्र पढ़े।

तेजस्वी यादव के आने की खबर से मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। आम लोगों के साथ राजद कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। पूजा के बाद तेजस्वी यादव पास के गांव कुम्हरौली गए। यहां राजद नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
तेजस्वी यादव ने रोजेदारों के साथ दावत-ए-इफ्तार में हिस्सा लिया। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक डॉक्टर फराज फातमी समेत कई नेता मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर तेजस्वी यादव का टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों के साथ रोजा खोला।

तेजस्वी यादव ने संक्षिप्त संबोधन में सभी को प्रेम और एकता के साथ रहने का संदेश दिया। साथ ही ईद की बधाई भी दी।
दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प मामले में दोनों पक्षों से तीन-तीन गिरफ्तार।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत केवटगामा पछियारी में दो समुदायों के बीच हुई आपसी झड़प के…