Home Featured राजद नेता डॉ कुमार गौरव ने अपने आवास पर मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि।
February 19, 2024

राजद नेता डॉ कुमार गौरव ने अपने आवास पर मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि।

दरभंगा: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने पंडासराय स्थित अपने आवास पर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जननायक के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता गोपाल लाल देव ने की।

Advertisement

मौके पर डॉ कुमार गौरव ने जननायक के नीति व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा जनसेवा की भावना रखते थे। उनकी सेवा के कारण ही उन्हें जननायक कहा गया।वे देशवासियों और खासकर शोषित,वंचित समाज को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहते थे। उन्होंने हमेशा प्रयास किया था कि कृषि का सही लाभ किसानों तक पहुंचे। वह जानते थे कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजदूर और किसान हैं। परंतु इन्हें उनका उचित हक नहीं मिल पाता है। उनकी मेहनत का लाभ कोई दूसरा व्यक्ति ले जाता है। इसके लिए उन्होंने कई योजनाएं चलायी थी। उन्हीं योजनाओं को राजद की सरकारें भी अपने कार्यकाल में आगे बढ़ाई।डॉ गौरव ने कहा कि अपने कम समय के ही कार्यकाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए 5 लाख सरकारी नौकरी,जाती आधारित जनगणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है।

Advertisement

इस अवसर पर गोपाल लाल देव,गोपाल झा,सुजीत गौरव, ई रंजीत कुमार, पवन कुमार पासवान, पिंटू यादव, अनिल प्रसाद आदि लोग भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…