Home Featured जेल से रिहा हुए सागर नवदिया एवं अमित ठाकुर, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन।
January 11, 2024

जेल से रिहा हुए सागर नवदिया एवं अमित ठाकुर, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन।

दरभंगा: गुरुवार की शाम सात बजे लहेरियासराय अवस्थित मंडल करा से जिप सदस्य सह मिथिलावादी नेता सागर नवदिया एवं अमित कुमार ठाकुर को रिहाई मिल गयी। पटना हाइकोर्ट से बेल मिलने के बाद दोनों की करीब चार महीने के बाद जेल से रिहा हुए। बाहर निकलते ही समर्थकों ने दोनों का जबरस्त स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ दोनों को फूलमालाओं से लाद दिया गया। साथ ही समर्थकों ने गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। जेल से निकलते उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष एवं संलिप्त प्रशासनिक पदाधिकारी पर जमकर हल्ला बोला।

Advertisement

जेल से ही निकलने बाद दोनों ने सबसे पहले समर्थकों के साथ लहेरियासराय स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सागर नवदिया एवं अमित कुमार ठाकुर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संलिप्त कर्मी के खिलाफ लड़ाई पहले से अधिक आक्रमक होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। सत्य को आप परेशान कर सकते हैं लेकिन पराजित नहीं। भ्रष्टाचार के नींव पर टिके जिला परिषद को सुधारना प्रथम कर्तव्य हैं और मिथिला के मुद्दे पर सतत प्राथमिकता के साथ लड़ाई जारी रहेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। भ्रष्टाचारियों के सारे खेल को हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए सत्य की जीत हुई। सत्ता पर बैठे हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार और तानाशाही के बल पर जिला परिषद को ध्वस्त कर दिया है। ये लोग पैसा, सता एवं प्रशासन के बल पर क्रांतिकारी को जेल में बन्द कराने का कार्य किए। लेकिन उच्च न्यायालय ने सत्यता पर मुहर लगा दी।

उन्होंने हमलावर अंदाज में कहा कि भ्रष्टाचारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अविश्वास से घबराकर इनलोगो को चुनाव तक जेल में ठूसने की योजना बनाई थी। अनेकों प्रकार के साजिश को नाकाम करके यह जीत हुई है।

Advertisement

सागर नवदिया एवं अमित ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जिला परिषद सदन में अपने अधिकार क्षेत्र की समस्या को लेकर आवाज बुलंद किया था। इसी कारण उन्हें साजिश रचकर जेल भेजा गया था। पर इससे वे घबराने वाले नहीं हैं। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…