Home Featured गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं, 48 घंटे में डीएमसीएच पहुंचे सर्पदंश के चार मामले।
May 27, 2024

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं, 48 घंटे में डीएमसीएच पहुंचे सर्पदंश के चार मामले।

दरभंगा: गर्मी बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ साथ इसकी उमस से विवश सांप भी बिलों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गये है। इसके कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगहों पर चार लोग सर्पदंश के शिकार बने है। सभी को इलाज केलिए डीएमसीएच लाया गया है।

Advertisement

पहली घटना केवटी थाना क्षेत्र के लहवार गांव में हुई है। यहां रविवार रात घर के आगे टहल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग खुर्शीद खानको सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया।

सर्पदंश कि दूसरी घटना अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलहा गांव में हुई। बताया जाता है कि रविवार रात ग्रामीण रामजी सहनी की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी घर के आंगन में खड़ी थी, तभी सांप ने पैर में काट लिया।

Advertisement

तीसरी घटना सोमवार को केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में घटी है। ग्रामीण धनेश्वर पंडित की 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी घर के बगल में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान सांप पैर में काटकर फरार हो गया।

Advertisement

चौथी घटना मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर में हुई है। बताया जाता है कि दरवाजे पर सदानंद साहू का 24 वर्षीय पुत्र राजीव साहू बैठा हुआ था। तभी सांप ने पैर में काट लिया। सर्पदंश के शिकार चारों मरीजों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जाती है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…