Home Featured दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक ने कांग्रेस नेत्री सह पूर्व पार्षद पर किया जानलेवा हमला।
2 days ago

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक ने कांग्रेस नेत्री सह पूर्व पार्षद पर किया जानलेवा हमला।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने बढ़े हुए हौसले का परिचय देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय से महज चंद दूरी पर मुख्य सड़क किनारे अवस्थित पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के घर मे दिनदहाड़े घुसकर एक अज्ञात युवक ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। उनका इलाज फिलहाल डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के खजसराय मुहल्ला अवस्थित रीता सिंह के घर मे हुई।

Advertisement

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर कांग्रेस नेत्री सह वार्ड 48 की पूर्व पार्षद रीता सिंह अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। उनके पति उस समय नहाने गए थे। तभी स्कूल ड्रेस पहने हुआ करीब 18-20 साल का युवक घर मे घुसा और उनपर चाकू से हमला कर दिया। करीब तीन चार वार करने की कोशिश की गयी। एक चाकू श्रीमती सिंह के पेट मे लगा जबकि बांह, केहुनी एवं उंगली में भी चाकू के निशान लगे थे।

Advertisement

जैसे शोर मचा, युवक हाउसिंग कॉलोनी की तरफ भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने श्रीमती सिंह को आनन फानन में डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

श्रीमती सिंह के पति गजेंद्र प्रसाद सिंह किसी प्रकार के पूर्व से

Advertisement

विवाद एवं धमकी आदि की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे युवक की पहचान की जा सकती है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और मामले की तत्परता से जांच शुरू कर दिया।

Advertisement
Share

Check Also

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम।

दरभंगा: बनारस दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत हो गई है। …