Home Featured निर्वाचक सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक।
December 12, 2022

निर्वाचक सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक।

दरभंगा: निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2023 के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जनता दल (यू) के जिला प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी एवं अशोक नायक, नेशनलिष्ट कॉग्रेस पार्टी के शैलेन्द्र मोहन झा, सीपीआई के नारायण जी झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के गगन कुमार झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के देवेन्द्र झा, बहुजन समाज पार्टी के सुनील कुमार मंडल एवं राष्ट्रीय जनता दल के विश्वचन्द्र पप्पू उपस्थित हुए।

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया गया कि पूर्व में दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित थी।

उन्होंने 09 दिसम्बर 2022 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि दावा/आपत्ति की अवधि 10 (दस) अतिरिक्त दिनों के लिए बढ़ा दी गई है, अब दावा/आपत्ति 18 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलए की नियुक्ति करने का विशेष अनुरोध किया गया तथा जिला के निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्या अनुपात एवं लिंगानुपात में वृद्धि हेतु 17+ आयुवर्ग के निर्वाचकों तथा महिला निर्वाचकों का नाम जोड़ने हेतु सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

Share

Check Also

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम।

दरभंगा: बनारस दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत हो गई है। …