Home Featured विभिन्न मांगों के समर्थन में माले व इंसाफ मंच ने किया धरना प्रदर्शन।
December 12, 2022

विभिन्न मांगों के समर्थन में माले व इंसाफ मंच ने किया धरना प्रदर्शन।

दरभंगा: विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को एसएसपी कार्यालय के पास भाकपा (माले) व इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना शुरू किया। इसमें विभिन्न थानों से संबंधित मामलों के पीड़ित व उनके परिजन भी शामिल हुए।

धरने का नेतृत्व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य नेयाज अहमद, किसान महासभा के जिला सचिव धर्मेश यादव, लक्ष्मण पासवान, भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य शिवन यादव, विनोद सिंह, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रजा देवेंद्र साह आदि ने किया। नेयाज अहमद ने कहा कि रजवाड़ा में प्रशासन ने अपनी गलती को छिपाने के लिए 74 दलितों को मुजरिम बना दिया। यह गरीबों के साथ नाइंसाफी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में दो-दो कैबिनेट मंत्री हैं लेकिन गरीबों के सवाल पर उनकी चुप्पी खतरनाक है। इंसाफ के सवाल पर अगर पुलिस प्रशासन पहल नहीं करता है तो 15 दिसंबर को एसएसपी के समक्ष प्रदर्शन होगा। धरना स्थल पर त्रिवेणी यादव, रंजीत यादव, विजय यादव, मो. गुलाब, रघुनन्दन दास, ललिता देवी, शिला देवी, सावित्री देवी, मो. जावीर हुसैन आदि लोग उपस्थित थे। उनकी मांगों में मनीगाछी थाने के रजवाड़ा कांड में वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने, साजिश के तहत फंसाए गए भाकपा (माले) नेताओं मकसूद आलम, अशोक पासवान और भारत ठाकुर व अन्य को बरी करने, बिरौल के देकुलीधाम में सात महीने पहले अपहृत कृष्ण कुमार शर्मा की बरामदगी आदि शामिल हैं।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …