Home Featured मैथिल महासभा के नए कार्यकारणी का हुआ गठन डॉ० संजय बने सभापति।
December 26, 2022

मैथिल महासभा के नए कार्यकारणी का हुआ गठन डॉ० संजय बने सभापति।

दरभंगा: अखिल भारतीय मैथिली महासभा, दरभंगा के प्रधान कार्यालय में प्रो. फूलचन्द्र मिश्र ‘रमण’ की अध्यक्षता में महासभा का 52वां महाधिवेशन हुआ। जानकी, विद्यापति और महाराजाधिराज रमेश्वर सिंह के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पं. धनेश्वर झा व पं. विश्वनाथ झा ने मंगलाचरण किया।

शुरुआत में महासभा के पूर्व महासचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और वर्तमान नियमावली में कुछ संशोधन प्रस्ताव पं. गोविन्द झा ने प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बाद में महासभा की नयी कार्यकारिणी और सलाहकार समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सभापति डॉ. संजय नाथ झा, उपसभापति पं. गोविन्द झा और डॉ. अविनाश चन्द्र मिश्र, महासचिव डॉ. रामचन्द्र झा, उपमहासचिव डॉ. मिथिलेश झा, सहायक सचिव डॉ. विश्वनाथ झा व कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार निर्वाचित हुए।

Advertisement

कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. चन्द्रशेखर झा, अशोक कुमार मिश्र, संजीत कुमार झा ‘सरस’, अनिल कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, विनय चंद्र चौधरी ‘विनोद’, देवेन्द्रनाथ मिश्र, बासुकीनाथ झा, विवेकानंद झा, उदयशंकर चौधरी, केशव कुमार दत्ता व गोपाल चौधरी निर्वाचित हुए। सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में प्रो. फूलचन्द्र मिश्र ‘रमणजी’ अध्यक्ष उमेश झा, उपाध्यक्ष डॉ. शशिनाथ झा, डॉ. सुरेश्वर झा, मिथिलेश कुमार चौधरी, अरुण कुमार झा, दिलीप कुमार मिश्र, चौधरी हेमचंद्र राय, कैलाशचन्द्र लाभ, कृष्णदेव झा, पं. धनेश्वर झा, महेशकान्त झा और निरसन झा सदस्य के रूप में मनोनीत हुए। इधर, आजाद मंच के जिला सचिव सह महासभा के स्थायी आजीवन सदस्य डॉ. आमोद कुमार झा ने संगठन की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय नाथ झा सहित सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…