Home Featured फ्लाइट 5 घंटे लेट रहने के कारण गर्मी से परेशान रहे यात्री, जमकर काटा बवाल।
June 29, 2024

फ्लाइट 5 घंटे लेट रहने के कारण गर्मी से परेशान रहे यात्री, जमकर काटा बवाल।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट शनिवार सुबह 5 घंटे लेट हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने बवाल काटा है। नाराज यात्रियों का आरोप है कि ज्यादा कीमत पर टिकट लेने के बावजूद एयरलाइंस की ओर से देरी होने की जानकारी यात्रियों को समय पर नहीं दी गई। न मेल किया गया और न ही मैसेज।

यात्रियों ने आगे बताया कि जब हमलोग एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो इस बात की जानकारी हमें दी गई। वहीं, एयरपोर्ट पर न तो बैठने की सही व्यवस्था है। न ही एयरलाइंस की ओर से खाना और पानी दिया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के अंदर गर्मी रहने के कारण वहां रहना भी दुश्वार है।

Advertisement

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दरभंगा से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-116 को दरभंगा से सुबह के 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरना था। लेकिन तकनीकी वजह से स्पाइस जेट की विमान दरभंगा नहीं पहुंची। जब काफी देर तक विमान की उड़ान के संबंध में एयरपोर्ट पर यात्रियों से जानकारी साझा नहीं की गई। तब यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर उड़ान के संबंध में जानकारी ली। यहां पता चला कि मुंबई की फ्लाइट शाम के 4 बजे उड़ान भरेगी। इसके बाद यात्रियों ने स्पाइस जेट के खिलाफ हंगामा किया है।

दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए नीती

श शाह ने कहा कि दरभंगा से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट 10 बजकर 50 मिनट पर थी। लेकिन बिना किसी नोटिस के फ्लाइट को 3 बजकर 55 मिनट कर दिया गया। अभी तक यह भी कन्फर्म नहीं है कि उस समय पर विमान जाएगी भी या नहीं।

यहां पर तैनात कर्मी कुछ बता भी नहीं रहे थे। हमलोगों के आने जाने के खर्च के साथ समय भी बर्बाद हो गया। सभी यात्रियों को बाहर बैठा दिया गया है। गर्मी से सभी यात्रियों का हाल बेहाल बना हुआ था।

Advertisement

वहीं, नीतीश ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। इसके कारण सभी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइस जेट की फ्लाइट की व्यवस्था बहुत ही बेकार है। यहां न अल्टीमेशन दिया गया और न ही कुछ किया गया।

स्पाइस जेट के सीनियर स्टाफ बाहर नहीं आ रहे हैं। 14 हजार देकर हमलोग यात्रा करने आते हैं। उसका भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। किसी का कनेक्टिंग फ्लाइट है, दुबई का उसे और दिक्कत हो रही है। इस तरह की व्यवस्था में सब पैसा बर्बाद चला जाता है।

Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…