Home Featured धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या।
1 day ago

धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या।

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर पंचायत के पुतई गांव अन्तर्गत परती टोला निवासी स्व. रंजीत दास की 40 वर्षीय पत्नी समोला देवी की निर्मम हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। घटना दिन के करीब तीन बजे की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह बकरी चराने घर से कुछ दूरी पर कलम बाग में अकेली गई थी।

Advertisement

हत्यारों ने वहां अकेली पाकर धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर लाश को एक बांस की बसबिट्टी में फेंक दिया। बताया जाता है कि पशुओं को चराने निकले लोगों की नजर पड़ी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों के द्वारा मनीगाछी थाना को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर वहां पहुंची, पुलिस ने लाश को बरामद कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में आगे की कारवाई की जा रही है। साथ ही हत्या के कारण एवं हत्यारों की पहचान के लिए तहकीकात की जा रही है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका समोला के पति का देहांत करीब 10 वर्ष पहले हो चुका है। उसके दो पुत्र भी हैं। एक पुत्र परदेश में मजदूरी करता है, जबकि दूसरा गांव में रहकर मजदूरी करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या में जमीनी विवाद को प्रमुख कारण बताया गया है। वैसे इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही इसके असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…