Home Featured बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात।
August 29, 2024

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात।

दरभंगा: बंद घरों का ताला तोड़ चोरों द्वारा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग घर को बंद कर कहीं भी जाने आने में डरने लगे हैं। इसका मुख्य कारण चोरों का बढ़ता आतंक और उद्भेदन में पुलिस की विफलता को माना जा सकता है।

Advertisement

इसी कड़ी में बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलहा मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने दिलीप मिश्र के पांच कमरों का ताला तोड़कर करीब लाखों रुपये के जेवरात सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। गृहस्वामी इलाज कराने मुंबई गए था, जिसका फायदा उठाकर चोर ने घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप के घर पर कोई पारिवारिक सदस्य नहीं थे। घर सूना-सपाटा था। बीती रात चोरी होने के बाद सुबह में मुहल्ला के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। गृहस्वामी को चोरी की जानकारी दी गई। गृहस्वामी मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। पीड़ित ने मोबाइल पर बताया कि पांच कमरों का ताला तोड़कर लगभग 7 लख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी हो गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घर आने पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

Advertisement

गृहस्वामी दिलीप ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व भी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब साढ़े 4 लाख रुपए का जेवरात सहित अन्य सामान चोरी हो गई थी। वे पंडिताई का काम करते हैं।

Advertisement

एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी ने चोरी की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गृहस्वामी द्वारा आवेदन देने पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

Share

Check Also

दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…