Home Featured दरभंगा के डीडीसी और एसडीओ सहित बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल।
January 23, 2024

दरभंगा के डीडीसी और एसडीओ सहित बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल।

दरभंगा: बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में दरभंगा की उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्रि का भी तबादला हो गया है।

Advertisement

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। और 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी कर दी। इनमें वो अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में आईएएस प्रमोट हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आइएएस उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है । नरेश झा को कटिहार का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

दरभंगा के डीडीसी प्रतिभा रानी को बेतिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा सदर की एसडीओ चंद्रिमा अत्री को वैशाली का एसडीओ बनाया गया है। वहीं वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी तथा सूचना जनसंपर्क विभाग पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार दरभंगा सदर का एसडीओ बनाया गया है। दीपेश कुमार (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को उप विकास आयुक्त मधुबनी के पद पर पोस्टिंग की गई है। मधेपुरा के उप विकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी में परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Advertisement

समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिंह को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है। शिव कुमार को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी, विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा, मंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव नवीन को वित्त वाणिज्य कर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

भागलपुर के नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को स्थानांतरित कर नगर विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को स्थानांतरित कर उद्योग विभाग में निदेशक तकनीकी विकास मनाया गया है। नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में निदेशक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही उदिता सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा बनाया गया है।

Advertisement

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को नगर आयुक्त बेगूसराय के पद पर स्थापित किया गया है. अपर समाहर्ता बक्सर किशोरी चौधरी को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित किया गया है। पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…