Home Featured जिला जज ने अधिकारियों के संग किया दरभंगा मंडलकारा का निरीक्षण।
4 weeks ago

जिला जज ने अधिकारियों के संग किया दरभंगा मंडलकारा का निरीक्षण।

दरभंगा: उच्चतम न्यायालय एवं नालसा के निर्देशानुसार दरभंगा मंडलकारा का निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी, जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार सदस्य जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को किया। जिला अधिकारी ने कारा में स्वच्छता, साफ-सफाई, वाशरूम की स्थिति, बैरकों में सीपेज, पानी टंकी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं के संबंध में फीड बैक लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला बैरक में महिला बंदियों को कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ किया। उन्होंने पुरुष वार्डों का निरीक्षण कर कैदियों की समस्याओं को सुना। जेल अस्पताल, रसोई घर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा।

Advertisement

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कारा में पीने के पानी, कैदियों की शिक्षा एवं उनके मनोरंजन आदि को बेहतर करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी मंडल काराधीक्षक स्नेहलता से जानकारी लिया तथा जेल लिगल एड क्लिनिक द्वारा बंदियों को मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार कारा निरीक्षण के लिए गठित टीम के सदस्य के रूप में जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार सदस्य जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, टीम की महिला सदस्या प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश पोक्सो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव मौजूद थे।

Advertisement

मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता बेबी सरोज, प्रकाश चंद्र झा, मुन्ना दास आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…