पतोर थाना क्षेत्र हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्भेदन।
दरभंगा: बीते गुरुवार की शाम पतोर थाना क्षेत्र खैरा बसौली चौड़ में कामेश मंडल पिता बुधन मंडल को गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घटित हुई थी। इसको लेकर पुलिस घटना का सफल उद्भेदन का दावा किया है।

उक्त मामले को लेकर पतोर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अनुसंधानक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकि अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह पे० स्व० गणेश सिंह को समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त के निशानदेही पर अभियुक्त के घर खैरा बसौली चौड़ स्थित मुर्गा फार्म के पास जाली के नीचे से घटना कारित एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3 खोखा, एक पिलेट बरामद किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मृतक कामेश मंडल एवं अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह ग्राम खैरा स्थित बसौली चौड़ में बैठ के आपस में बात करते हुए एक दूसरे को बोल रहे थे कि हम जायदा कमाते है तो हम जायदा कमाते है इसी बात को लेकर दोनों में हाथा पाई होने लगा जिसमें प्रीतेश कुमार सिंह के द्वारा गोली मार दी गई।

नवचयनित शिक्षकों के बीच बांटा गया नियुक्ति पत्र।
दरभंगा: बिहार में छात्र शिक्षक अनुपात का सुधरना तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों की तुलना …