Home Featured महिलाओं को सशक्त बनाना जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी: अर्पणा झा।
July 23, 2024

महिलाओं को सशक्त बनाना जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी: अर्पणा झा।

दरभंगा: महिलाओं को सशक्त बनाना, जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है। महिलाओं का सशक्त होना न केवल जनसंख्या गतिशीलता को स्थिर करते हैं, विकास के लक्ष्यों को भी पूरन करने में भी योगदान देते हैं। महिलाओं के लिए बेहतर शिक्षा, आर्थिक अवसर, स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच और सहायक कानूनी ढाँचे आदि ऐसे उपाय हैं जो महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाते हैं।

Advertisement

उपरोक्त बातें महिला विचार मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहीं। वे मंगलवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के विश्वनाथ पट्टी में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि लड़कियां शिक्षित होंगी तो एक सशक्त महिला बनेगी और सशक्त महिला से सशक्त समाज का निर्माण होगा।

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की भी जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया अहमद अली तमन्ना, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव, सुनील पासवान, वीरेंद्र कुमार झा, रीता देवी, शिवकाला देवी, विभा देवी, सैलो देवी, लीलया देवी, रुणा देवी, मिथिलेशिया देवी, गालो देवी, मुखिया देवी, रंजु देवी , सुकुमारिया देवी, सिबरती देवी, सितबिया देवी, मरनी देवी, इंदु देवी, दीपा देवी, ललीता देवी, सोनिया देवी , ललीता देवी, संतोलिया देवी, कुशमा देवी, आंचलिया देवी, विभा देवी एवं हीरिया देवी आदि भी मौजूद थी।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…