Home Featured समुचित शिक्षा के बगैर किसी समाज या राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं : विधायक।
11 hours ago

समुचित शिक्षा के बगैर किसी समाज या राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं : विधायक।

दरभंगा: जदयू विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि समुचित शिक्षा के बगैर किसी समाज या राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। विद्या से हीन मनुष्य पशु के समान होता है। शिक्षा के बिना मनुष्य विवेकशील और शिष्ट नहीं बन सकता है। विवेक से ही मनुष्य में सही और गलत का चयन करने की क्षमता आती है। वे बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सज्जनपुरा पंचायत अंतर्गत कन्हौली गांव में मध्य विद्यालय का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने आम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना यह जीवन व्यर्थ है और इसमें सहयोग के लिए सरकार पूर्ण तत्पर है। वह समय बीत चुका है जब लोग समाज में कहा करते थे कि आधी पेट खाकर के भी बच्चे को शिक्षा अवश्य दें, लेकिन अब सरकार आपके बच्चों के शिक्षा के लिए कृत संकल्पित है। खासकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए एक से एक अभिनव प्रयोग किया है।

Advertisement

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष शम्भुनाथ झा, मुखिया कुंदन सिंह, बेनीपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनीश सुंदरम, जेडीयू यूथ अध्यक्ष रामशंकर सिंह, संचालक पप्पू सिंह, शशिकांत साह, बीरबल राय, संजय मिश्रा पप्पू, रीतेश सिंह, पूर्व मुखिया राधेश्याम मंडल, महेंद्र मंडल,अजीत, विनोद सिंह, मन्नू सिंह, संजय सिंह, बमभोला मंडल, विमलेंद्र साहु, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा, पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह, पंचायत समिति सदस्य लाल पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुशील साह, सेवा निवृत्त शिक्षक जगन्नाथ मंडल उपस्थित थे।

Advertisement
Share

Check Also

पूर्व कुलपति प्रो. चेतकर झा की स्मृति में प्रतिवर्ष राजनीति विज्ञान विभाग में होगा व्याख्यान।

दरभंगा: बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद की बैठक का आयोजन विभागाध्यक्ष प्…