Home Featured दरभंगा पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त बांग्लादेशी महिला को किया गिरफ्तार।
July 24, 2024

दरभंगा पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त बांग्लादेशी महिला को किया गिरफ्तार।

दरभंगा:-लहेरियासराय थाना की पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक बांग्लादेशी महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक स्थानीय पुरुष को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेंता मोहल्ले में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की। पुलिस महिला के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार कर थाने ले गयी।

Advertisement

पुलिस उस वक्त चौंक गयी जब उसे पता चला कि महिला बांग्लादेश के बांगर जिला की रहने वाली है। मामले की सूचना मिलने पर सिटी एसपी शुभम आर्य व सदर एसडीपीओ अमित कुमार जांच के लिए लहेरियासराय थाना पहुंचे। पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने बताया कि दोनों सेक्स रैकेट चला रहे थे। कई युवती इनके संपर्क में रहती है। जांच के क्रम में कुछ युवतियों का भी नाम सामने आया है। ये लोग अधिकतर लोकल एरिया में ही देह व्यापार करवाते हैं। इनका बड़े पैमाने पर अवैध धंधा चलता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अन्य जिला से भी इनका नेटवर्क जुड़े होने की बात सामने आई है। इन लोगों के मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक जांच में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के द्वारा हरेक पहलू पर काम किया जा रहा है। सिटी एसपी ने बताया कि महिला बांग्लादेश से यहां कब और कैसे पहुंची, यहां कितने दिनों से रह रही है। इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।

Share

Check Also

प्रॉपर्टी डीलर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मनीष अपहरण मामले में ढाई महीने बाद पुलिस…