7 साल के बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम।
दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो पंचायत में एक 6 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। यहां कमला बलान के सहायक नदी जीबछ नदी में डूबने से ये हादसा हुआ। मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्मण सहनी के 6 वर्षीय बेटे सुंदरम सहनी के रूप में की गई। मृतक बच्चा के दो और भाई बहन है। इसमें वो मझला लड़का था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बीती शाम ही वो खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह मार्निंग वॉक करने गए लोगों ने लाश को सुबह नदी में उफनते हुए देखा है। उन्होंने आगे अंचलाधिकारी से सरकारी सहायता राशि जल्द देने की मांग की है।
इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह बिरौल थानाध्यक्ष अमृतलाल बर्मन ने बताया कि सुबह में लाश को देखा गया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। यूडी केश भी किया गया है। मामले में तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
हानिकारक पटाखों के बिक्री एवं उपयोग पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध: डीएम।
दरभंगा: जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर जिलेवासियों को हार्…