Home Featured हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर की हुई कुर्की जब्ती।
2 weeks ago

हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर की हुई कुर्की जब्ती।

दरभंगा: जिले के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने विक्की हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी इमरान और प्रिंस के घर की कुर्की जब्ती की कारवाई की है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी थाना के टॉप 10 बदमाशों में शामिल हैं।

Advertisement

घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सितंबर-2023 से हत्या मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। हलांकि इस मामले में चार आरोपी अब तक जेल में बंद है। हायाघाट थाना क्षेत्र के औलिया बाद के रहने वाले वजीर खान के पुत्र इमरान खां व समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूध पूरा गांव के रहने वाले वकील शाह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ रूप राजेश कुमार के घर का बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में कुर्की जप्ती की गई। दोनों आरोपी लगभग 2 वर्षों से फरार चल रहे हैं।

Advertisement

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बेलवागंज अंधेरियाबाग मोहल्ला के रहने वाले प्रदीप साह का पुत्र विक्की कुमार 11 अक्टूबर 2023 के दोपहर बाद से वह गायब था जिसका कोई अब तक आता पता नहीं चला। विक्की की मां माला देवी ने मोहल्ले के रहने वाले विकास पांडेय व इमामबाड़ी मोहल्ले के रहने वाले दीपक पूर्वे के पुत्र संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ पर गायब करने का आरोप लगाया था। उस मामले में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों से पूछताछ में बताया गया था कि विक्की की हत्या कर दी गई है। मामले में स्कॉर्पियो के ड्राइवर सहित दो अन्य और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

विक्की कुमार के लापता होने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर आक्रोशित होकर मोहल्ले के लोगों ने लहेरियासराय-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। वहीं ब्लूटूथ के घर के बाहर लगे स्कूटी को लाकर आग के हवाले कर दिया था।

Advertisement

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि विक्की हत्याकांड में फरार चल रहे प्रिंस और इमरान खां के घर का कुर्की जब्ती किया गया है। कुर्की होने के बावजूद भी दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि थाना के टॉप फरार आरोपी के घर की भी न्यायालय के आदेश से कुर्की जप्ती की जाएगी।

Share

Check Also

जीविका दीदियों ने डीएमसीएच में मंत्री को घेरा।

दरभंगा: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्…