Home Featured कलश स्थापना के साथ वासंती नवरात्र की हुई शुरुआत।
3 weeks ago

कलश स्थापना के साथ वासंती नवरात्र की हुई शुरुआत।

दरभंगा: कलश स्थापना के साथ ही मंगलवार से वासंती नवरात्र शुरू हो गया। जिले के कई मंदिरों सहित कई घरों में भी विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गयी। इसके साथ ही वातावरण में दुर्गा सप्तशती के श्लोक भी गूंजने लगे हैं। मंदिरों और घरों में लोगों ने इसका पाठ शुरू कर दिया है।

Advertisement

इस मौके पर जिले में जगह-जगह कलश शोभायात्रा भी निकाली गयी। मनीगाछी के ब्रह्मपुर, कटमा, गंगौली एवं फुलवन सहित अन्य गांवों में पूजा समितियों की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। ब्रह्मपुर में निकाली गयी शोभायात्रा में 351, फुलवन में 201, गंगौली में 251 एवं कटमा में 301 से अधिक कन्याएं शामिल थीं। दूसरी ओर नेहरा ओपी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें 1101 कन्याएं शामिल थीं। ऐतिहासिक रजोखर पोखर पर वृन्दावन धाम से आए पंडित मनीष कान्त शरण जी महराज, मुरारी एवं बलराम ने यजमान को वेद मंत्रों के साथ संकल्प करवाया।

Advertisement

मौके पर नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय के नेतृत्व में जवानों के साथ सैप एवं कमांडो फोर्स के अलावा मुखिया दिलशाद अहमद, सरपंच बैद्यनाथ सहनी, पूजा समिति के अध्यक्ष बच्चा बाबू सहनी, उपाध्यक्ष बबलू सहनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद सहनी, सचिव प्रमोद यादव, उपसचिव रामबाबू सहनी, पूर्व मुखिया रामदयाल सहनी, बल्ला सहनी आदि थे। उधर, कमतौल, टेकटार, ततैला, ढढ़िया, ब्रह्मपुर, अहिल्यास्थान आदि गांवों में आयोजित पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना की गयी।

Share

Check Also

सड़क किनारे मिली अज्ञात की लाश, मानसिक रूप से था बीमार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ…