Home Featured एसएसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।
3 weeks ago

एसएसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार को महिला थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महिला एवं थाना के अन्य पधाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, गिरोह पंजी इत्यादि का निरीक्षण किया गया। एफआईआर/थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने हेतु दिशा निर्देश दिया।थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई। थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने हेतु दिशा निर्देश।

Advertisement

सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश। वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिया। त्वरित गति से लम्बित कांडो का निष्पादन की दिशा में वारंट, इस्तिहार,कुर्की का निर्देश महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष आरती कुमारी, दारोगा कुमारी मधुबाला, संजीव कुमार, सावित्री कुमारी, एएसआई आरती कुमारी, महिला सिपाही वंशिका कुमारी डिंपल कुमारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

भीषण ठंड के कारण पुनः बढ़ाई गई आठवीं कक्षा तक की छुट्टी।

दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…