Home Featured दरभंगा की शिक्षिका को मिला मिसेज बिहार परफेक्ट फिगर का खिताब।
4 weeks ago

दरभंगा की शिक्षिका को मिला मिसेज बिहार परफेक्ट फिगर का खिताब।

दरभंगा: पटना में आयोजित मिस्टर बिहार, मिस बिहार और मिसेज बिहार की प्रतियोगिता में मिसेज बिहार परफेक्ट फिगर का खिताब दरभंगा की शिक्षिका भारती रंजन कुमारी ने मिथिला का नाम रौशन किया है। शिक्षिका मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड की रहने वाली हैं।

Advertisement

दरभंगा की शिक्षिता भारती रंजन कुमारी ने मिस बिहार परफेक्ट फिगर एवार्ड 2024 को जीतने के बाद बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन महिलाएं अपना जलवा बिखेर रहीं थीं। इस कड़ी में उन्होंने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

इस खबर को शिक्षका भारती रंजन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

बताया जाता है कि “EMPOWER BIHAR ,INSPIRE BIHAR “ की ओर से हर साल इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें लड़के, लड़कियां और महिलाओं को प्रतिभागी बनाया जाता है। जीतने वालों को खिताब से सम्मानित किया जाता है। संस्था की निदेशक डॉक्टर रोशनी झा हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पटना जिला के गोला रोड स्थित मगध रिसॉर्ट में 26 मई की शाम संपन्न हुआ।

Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…