Home Featured फ्लाइट के रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।
July 11, 2024

फ्लाइट के रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

दरभंगा: महंगे टिकट लेने के वाबजूद दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा कन्फर्म नहीं रहती। फ्लाइट कभी बहुत लेट तो कभी रद्द हो जाती है।

Advertisement

गुरुवार को भी दरभंगा एयरपोर्ट पर यह सिलसिला जारी रहा। एकतरफ जहां नयी दिल्ली की पहली फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से दरभंगा पहुंची। वहीं, नयी दिल्ली से आने और जाने वाली दूसरी फ्लाइट रद्द रही। साथ ही मुंबई से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे से भी अधिक की देरी से दरभंगा पहुंची। इससे यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को नयी दिल्ली से 03.15 बजे आने वाली एसजी 8495 नंबर की फ्लाइट रद्द रही।

Advertisement

इसी के परिणामस्वरूप 03.45 बजे दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी। इस फ्लाइट को रद्द कर दिये जाने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, नयी दिल्ली से 12.45 बजे आने वाली पहली फ्लाइट एसजी 8476 दरभंगा एयरपोर्ट पर 03.32 बजे पहुंची। फलस्वरूप 01.30 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट 04.22 बजे उड़ान भर सकी।

Advertisement

उधर, मुंबई से 10.05 बजे दरभंगा आने वाली फ्लाइट एसजी 115 तीन घंटे से अधिक की देरी से 01.22 बजे पहुंची। फलस्वरूप 10.50 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट 02.18 बजे उड़ान भर सकी। वहीं, कोलकाता से 12.15 बजे दरभंगा आने वाली फ्लाइट 6ई7234 01.14 बजे पहुंची। दरभंगा से कोलकाता के लिए 12.35 बजे उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट 01.55 बजे रवाना हो सकी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से विमानों के आवागमन में परेशानी हुई।

Share

Check Also

बस मालिक ने सरपंच पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप।

दरभंगा:  झिलमिल बस ट्रेवल्स के मालिक जितेंद्र कुमार ने डीएम को आवेदन देकर प्रखंड के नवादा …