Home Featured साल के प्रथम दिन भी घंटो जाम से जूझते रहे शहरवासी, ट्रैफिक व्यवस्था दिखी ध्वस्त।
January 1, 2023

साल के प्रथम दिन भी घंटो जाम से जूझते रहे शहरवासी, ट्रैफिक व्यवस्था दिखी ध्वस्त।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: यूं तो जाम झेलना दरभंगा शहर के लोगों की नियति बन चुकी है। रेलवे क्रासिंग एवं चौक चौराहों पर वर्षो से लोगों को ओवरब्रिज एवं फ्लाईओवर बनने के सपने दिखाए जा रहे हैं, पर बनता हुआ आजतक नहीं दिखा। फलतः जाम से प्रतिदिन दो चार होना आम बात हो गयी है।

वहीं साल के प्रथम दिन रविवार को भी शहर में कई जगह लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। स्थिति ऐसी हो गयी कि लोग न आगे जा सकते थे और न पीछे। बस घंटों जाम में फंसे रह कर कभी खुद की किस्मत तो कभी पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए।

Advertisement

जाम का सबसे विकट नजारा मिर्जापुर चौक से लेकर आयकर चौराहा एवं यूनिवर्सिटी गेट तक दिखा। जाम ऐसा कि वाहन तो दूर, साइकल अथवा पैदल भी निकलना दूभर था। जाम की विकट परिस्थिति के बाबजूद कहीं ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान तक नजर नहीं आ रहा था।

जाम में फंसे लोगों का कहना था कि आज के दिन लोग घूमने निकलते हैं, यह जानकारी प्रशासन को भी रहता है। ऐसे में ट्रैफिक के सुचारू संचालन की व्यवस्था पूर्व से करनी चाहिए थी। पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…