Home Featured डॉ धर्मशीला गुप्ता होंगी बीजेपी की राज्यसभा सांसद उम्मीदवार, दरभंगा लोकसभा सीट गठबंधन में जाने की चर्चा हुई तेज।
February 11, 2024

डॉ धर्मशीला गुप्ता होंगी बीजेपी की राज्यसभा सांसद उम्मीदवार, दरभंगा लोकसभा सीट गठबंधन में जाने की चर्चा हुई तेज।

दरभंगा: भाजपा ने बिहार से राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों का राज्यसभा जाना तय है। बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए कम से कम 35 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास 78 विधायक हैं। बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।

Advertisement

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पार्टी ने उनको उम्मीदवार नहीं बनाया है।

बिहार बीजेपी ने इन दो सीटों के लिए 12 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी थी। जिसमें से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह का नाम चयनित किया गया। इन दोनों नामों के ऐलान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील का राज्यसभा टिकट कट गया।

Advertisement

वहीं इस खबर के बाद एक बड़ा सवाल चर्चा में आ गया है कि क्या भाजपा दरभंगा लोकसभा सीट भी अपने पास रखेगी और दरभंगा से ही राज्यसभा और लोकसभा सांसद दोनो भेजेगी! चर्चा ऐसी भी है कि दरभंगा लोकसभा सीट गठबंधन दल को दिया जा सकता है। पर परम्परागत सीट होने के कारण भाजपा में इस निर्णय को लेकर नाराजगी हो सकती थी। अतः इसके विकल्प के रूप में पहले ही भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए दरभंगा से ही डॉ धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया, ताकि लोकसभा सीट गठबंधन में जाने पर ज्यादा दवाब न हो।

फिलहाल इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि भले न हो, पर आने वाले निकट भविष्य में तस्वीर साफ होने की पूरी उम्मीद है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…