रोडवेज के विवाद में पिकअप से रौंद कर अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा: होली के दौरान हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत और दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का ईलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

वहीं जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात होलिका दहन के दौरान सम्मत जलाने जा रहे मुरैठा पंचायत के भिरोहा गांव में सड़क विवाद में छोटे सहनी को पिकअप वाहन से रौंद दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में भिरोहा गांव के श्रीचंद सहनी को मृतक के पत्नी ने प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाते हुई कहा गया है कि उसके पति के शरीर पर पिकप ट्रक चलाकर उसकी हत्या कर दिया है। जाले पुलिस मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजन को शव सौंप दिया है, आरोपी फरार है। वहीं नगर परिषद जाले के वार्ड 17 में हुई विवाद में संजय साह के पुत्र अविनाश कुमार एवं विजय कुमार महतो के पुत्र संजय कुमार महतो के बीच हुए विवाद में तरछेबा हसुली से हमला कर जहां अविनाश कुमार साह को गंभीररूप से घायल कर दिया।

वहीं संजय महतो के बाए हाथ की दो उंगली कट गई। दोनों घायलों को सीएचसी, जाले से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को होली के दिन तेज गति से बाइक चला रहे युवक मुरैठा पंचायत के वार्ड-5 निवासी ललित चौपाल का पुत्र सुधीर कुमार चौपाल लगनमा पुल के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

इसी तरह काजी बेहड़ा पंचायत के धमाद गांव से सुशीला देवी एवं इनका पुत्र सुरेश राय घायल होकर सीएचसी में ईलाज रात है। वहीं कतरौल बसंत के मनोज यादव की पत्नी कल्पना देवी एवं यशोदा देवी कमतौल के कौशल यादव, कांति पासवान, शंकर पासवान, शंभु पासवान, पकटोला के सौरभ कुमार एवं चंद्र किशोर की चिकित्सा सीएचसी, जाले में किया जा रहा है।

नौ माह की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 माह की मासूम बच्ची से 20 वर्षीय युवक ने दुष्क…