Home Featured मिथिला मखाना बोर्ड निर्माण में कृषक की भूमिका पर विचारगोष्ठी आयोजित।
1 day ago

मिथिला मखाना बोर्ड निर्माण में कृषक की भूमिका पर विचारगोष्ठी आयोजित।

दरभंगा: अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती समारोह एवं “मिथिला मखाना बोर्ड निर्माण में कृषक की भूमिका” विषय पर एक विचारगोष्ठी मधुवन वाटिका होटल, मधुबनी में आयोजित किया गया।

Advertisement

सहकार भारती के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दरभंगा प्रमंडल के संयोजक मंजीत कुमार चौधरी के द्वारा किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकार भारती के अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव उपास्थित हुए।

Advertisement

सीता ने ‘मिथिला मखाना वोर्ड- निर्माण में कृषक की भूमिका’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पटना महानगर महिला प्रमुख प्रभा सिंह ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन-वृतांत पर विस्तार से चर्चा किया।

Advertisement

राजेश श्रीवास्तव सहकार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालें। दीपक कुमार ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि दिवाकर ने विचार रखें। अध्यक्षीय संबोधन में मंजीत कुमार चौधरी ने सहकार भारती के स्वरूप एवं महत्वों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से छोटे एवं मध्यम किसानों को काफी लाभ होगा।

Advertisement

मंच संचालन डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहकार भारती के जिलाध्यक्ष दीप्ती राउत द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विचारगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Advertisement
Share

Check Also

एनएच पर सेवानिवृत राजस्व अधिकारी से दो हजार रुपए की लूट।

दरभंगा: सिंहवाड़ा दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी कृषि फार्म के पा…