Home Featured रंगदारी देने से इनकार करने पर युवक पर हमला, बचाने पहुंची महिला की भी पिटाई।
2 weeks ago

रंगदारी देने से इनकार करने पर युवक पर हमला, बचाने पहुंची महिला की भी पिटाई।

दरभंगा: जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी पंचायत के चकरायपुर में सोमवार को रंगदारी देने से इनकार करने पर मारपीट की गंभीर घटना हुई। घटना में रुबेदा खातून और मोहम्मद दिलकश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज दरभंगा के डीएमसीएच में चल रहा है।

Advertisement

घायल दिलकश ने बताया कि वह एक चूड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। उसका घर सदर थाना क्षेत्र के धोईघाट में है। वह नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी मुबारक अंसारी, अरबाज, राजा, मोहम्मद वकील, मोहम्मद मौसम और सद्दाम ने उसे घेर लिया और रंगदारी की मांग की।

Advertisement

दिलकश ने पैसे देने से इनकार किया, तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी दौरान रुबेदा खातून ने दिलकश को बचाने की कोशिश की। हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिलकश ने बताया कि सभी आरोपी नशे के शिकार हैं। हर दिन गांजा, वाइटनर का ये लोग सेवन करते हैं, इससे पूर्व भी कई बार ये लोग रुपए का डिमांड कर चुके हैं।

Advertisement

घटना से इलाके में भय और आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।

Advertisement
Share

Check Also

दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प मामले में दोनों पक्षों से तीन-तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत केवटगामा पछियारी में दो समुदायों के बीच हुई आपसी झड़प के…