Home Featured दरभंगा लोकसभा के सभी विधानसभा से भाजपा को मिली लीड।
3 weeks ago

दरभंगा लोकसभा के सभी विधानसभा से भाजपा को मिली लीड।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव में दरभंगा से भाजपा के गोपालजी ठाकुर ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। एक 78 हजार 156 मतों की जीत के साथ ही उन्होंने एकबार फिर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा से लीड हासिल की है।

भाजपा को सबसे बड़ी लीड बेनीपुर विधानसभा से मिली है। यहां भाजपा को कुल 99796 मत मिले, जबकि राजद को 61493 मत मिले। इसप्रकार बेनीपुर से भाजपा को 38303 की बड़ी लीड मिली।

Advertisement

दूसरी बड़ी लीड भाजपा को बहादुरपुर विधानसभा से मिली। यहां भाजपा को कुल 107500 मत जबकि राजद को 70126 मत मिले। इसप्रकार भाजपा को 37374 की लीड मिली।

भाजपा को लीड देने के मामले में तीसरे स्थान पर दरभंगा शहरी विधानसभा रहा। यहां भाजपा को 102341 मत जबकि राजद को 67130 मत मिले। इसप्रकार शहरी विधानसभा से भाजपा को 35211 की लीड मिली।

Advertisement

भाजपा को लीड देने में चौथे स्थान पर दरभंगा ग्रामीण विधानसभा रहा, जहां राजद प्रत्याशी ललित यादव 6 बार से विधायक हैं। यहां भाजपा को कुल 88539 मत, जबकि राजद को 64464 मत मिले। इस प्रकार राजद का गढ़ माने जाने वाले इस दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से भी भाजपा को 24075 मतों की लीड मिली।

भाजपा को लीड देने में पांचवें स्थान पर अलीनगर विधानसभा रहा, जो कि राजद प्रत्याशी का गृह विधानसभा क्षेत्र है। यहां भाजपा को कुल 86243 मत जबकि राजद को 63894 मत मिले। इसप्रकार भाजपा को 22349 की लीड मिली।

Advertisement

मतों का सबसे कम अंतर गौड़ाबौराम विधानसभा में रहा। यह वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर का गृह विधानसभा क्षेत्र भी है। यहां भाजपा को कुल 81287 मत जबकि राजद को 60301 मत मिले। इसप्रकार यहां भी भाजपा को 20986 मतों की लीड मिली।

Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…