Home Featured अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वसूला गया जुर्माना।
July 10, 2024

अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वसूला गया जुर्माना।

दरभंगा : शहर के बेंता चौक से अतिक्रमकारियों को नगर निगम के धावादल और यातायात पुलिस ने हटाने का अभियान चला। बुधवार को निगम बुलडोजर चलने से फुटपाथ और नाले पर काबिज लोगों में हड़कंप मचा गया। नगर निगम के धावादल ने यातायात थाने के सहयोग से बेंता चौक पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान कई बड़े प्रतिष्ठानों से जुर्माना भी वसूल किया गया। बताया जाता है कि तीन दूकानदारों एक-एक हजार का फाइन वसूला गया है। निगम के धावादल को देखते ही सड़क के दोनों तरफ दूकान सजाकर बैठे अतिक्रमकारियों ने अपना समान समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान कई ठेले-खोमचे आदि को जब्त भी निगम के द्वारा किया गया। सड़क और नाले पर बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के द्वारा बनाई गई सीढ़ी और टाइल्स को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है।

Advertisement

धावादल प्रभारी राजाराम ने बताया कि पूरे शहर से अतिक्रमकारियों को हटाया जाएगा। सभी को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग सड़क और नाले पर काबिज है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण दोबारा ना लगे इसके लिए संबंधित थाने और जमादारों को निगरानी की जिम्मेवारी दी गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान में यातायात इंस्पेक्टर कुमार गौरव,धावादल के संतोष झा,विजय कुमार, अनिल झा,मो.विलाब,इरशाद आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…