Home Featured प्रधानमंत्री के मन की बात से प्रेरित होकर पति पत्नी ने लिया अंगदान का निर्णय।
1 week ago

प्रधानमंत्री के मन की बात से प्रेरित होकर पति पत्नी ने लिया अंगदान का निर्णय।

दरभंगा: अंगदान एक तरह का जीवनदान होता है। इसको लेकर भारत में जागरूकता की कमी है। अगर अंगदान को लेकर जागरूकता फैल जाती है, तो दुनिया से जाता हर एक व्यक्ति अपने पीछे कई लोगों को जिंदगी देकर जा सकता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साल 2024 के अपने पहले कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अंगदान का जिक्र किया था। उन्होंने इस कार्यक्रम में लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया था। इसी से प्रेरित होकर दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के रासियारी गांव निवासी 67 वर्षीय शंभू मिश्र और उनकी 62 वर्षीय पत्नी अनामिका मिश्रा ने अंगदान का निर्णय लिया।

Advertisement

इसको लेकर उन्होंने डीएमसीएच के आई डिपार्टमेंट में जाकर व्यवहारिकताएं पूरी की। उन्होंने बताया कि फिलहाल नेत्रदान की व्यवहारिकता पूरी हो गयी है। बांकी व्यवहारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी।

Advertisement

अंगदान करने वाले शंभु मिश्र एवं उनकी पत्नी अनामिका देवी ने बताया कि जब उन्होंने यह निर्णय लिया तो उनके शिक्षक पुत्र पारसमणि एवं पुत्रियां अर्पणा झा तथा अर्चना झा का पूर्ण सहयोग मिला।

Advertisement

उन्होंने लोगों से भी अंगदान की अपील करते हुए कहा कि यह ऐसी व्यवस्था है जिससे आप जीवन त्यागने के बाद भी किसी को जीवन दे सकते हैं। अतः सभी को अंगदान करने हेतु आगे आना चाहिए।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …