Home Featured डीएम की दरियादिली ने बचायी दुर्घटना में घायल युवक की जान।
May 18, 2023

डीएम की दरियादिली ने बचायी दुर्घटना में घायल युवक की जान।

दरभंगा: आज के युग मे बिरले ही ऐसे पदाधिकारी मिलते हैं जो सड़क किनारे किसी को मुसीबत में देख काफिला रोक खुद उसकी मदद में आगे आते हैं। ऐसे ही बिरले स्वभाव के धनी हैं दरभंगा के वर्तमान जिलाधिकारी राजीव रौशन। इनकी दरियादिली के कारण दुर्घटना में घायल होकर सड़क किनारे बेहोश पड़े एक युवक की जान बच गयी। जिसने भी उनकी इस दरियादिली की बात सुनी, उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह सका।

Advertisement

दरअसल, बहेड़ी थानाक्षेत्र के उजैना का रहने वाला पंकज यादव अपने साथी सुरेश मुखिया के साथ बाइक से बहेड़ा थाना क्षेत्र के जकौली से कमलपुर जा रहा था। इसी बीच सोनकी ओपी के बीच देकुली चट्टी के निकट एक स्कोर्पियो ने उनकी बाइक को ठोक दिवा और भाग गया। इस दुर्घटना में घायल होकर पंकज यादव बेहोश होकर सड़क किनारे पड़ा थ। उनका साथी सुरेश मुखिया भी चोटिल था। सड़क से गुजरते लोगों में से किसी ने उनकी मदद की।।

डीएम की दरियादिली ने बचायी दुर्घटना में घायल युवक की जान।

दरभंगा: आज के युग मे बिरले ही ऐसे पदाधिकारी मिलते हैं जो सड़क किनारे किसी को मुसीबत में देख काफिला रोक खुद उसकी मदद में आगे आते हैं। ऐसे ही बिरले स्वभाव के धनी हैं दरभंगा के वर्तमान जिलाधिकारी राजीव रौशन। इनकी दरियादिली के कारण दुर्घटना में घायल होकर सड़क किनारे बेहोश पड़े एक युवक की जान बच गयी। जिसने भी उनकी इस दरियादिली की बात सुनी, उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह सका।

दरअसल, बहेड़ी थानाक्षेत्र के उजैना का रहने वाला पंकज यादव अपने साथी सुरेश मुखिया के साथ बाइक से बहेड़ा थाना क्षेत्र के जकौली से कमलपुर जा रहा था। इसी बीच सोनकी ओपी के बीच देकुली चट्टी के निकट एक स्कोर्पियो ने उनकी बाइक को ठोक दिवा और भाग गया। इस दुर्घटना में घायल होकर पंकज यादव बेहोश होकर सड़क किनारे पड़ा थ। उनका साथी सुरेश मुखिया भी चोटिल था। सड़क से गुजरते लोगों में से किसी ने उनकी मदद की।

उसी समय गौराबौराम के कोठराम में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी का जायजा लेने दरभंगा से कोठराम जाने के क्रम में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने लगभग पौने आठ बजे पंकज यादव सड़क पर बुरी तरह से घायल देख रुके।

मौके पर उपस्थित भीड़ ने बताया गया कि बाइक सवार पंकज कुमार यादव को किसी तेज रफ्तार की गाड़ी ने धक्का मार दिया जिससे वह गिर गया और उसका सर बुरी तरह से फट गया।

जिलाधिकारी ने स्वयं सड़क पर खड़ा होकर दरभंगा की ओर जानेवाली वाहन को रुकवाया और अपने निजी सुरक्षा गार्ड बमबम के साथ घायल पंकज कुमार यादव को डीएमसीएच के लिए रवाना किया। विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, जो जिलाधिकारी के साथ कोठराम जा रहे थे, को डीएमसीएच से संपर्क कर घायल पंकज कुमार यादव के डीएमसीएच पहुंचते ही इलाज प्रारंभ करने की सूचना देने का निर्देश दिया।

बमबम यादव के साथ पंकज कुमार यादव के डीएमसीएच पहुंचते ही सर्जरी डिपार्टमेंट के चिकित्सक सह सहायक प्रोफ़ेसर डॉक्टर शिवानंद द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर तुरंत इलाज प्रारंभ कर दिया गया।

पंकज कुमार यादव अब खतरे से बाहर हैं और सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी के इस मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले कार्य चारो ओर हो रही है।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …