Home Featured पॉक्सो एक्ट में एक अभियुक्त दोषी करार, 16 को सजा पर होगा फैसला।
December 12, 2019

पॉक्सो एक्ट में एक अभियुक्त दोषी करार, 16 को सजा पर होगा फैसला।

दरभंगा: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष न्यायाधीश संजय अग्रवाल की कोर्ट ने एक सदर थाना क्षेत्र के शीशो पश्चिमी निवासी सूरज यादव को दोषी करार दिया है। वहीं एक अन्य अभियुक्त विष्णुदेव यादव को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। अदालत ने अभियुक्त के सजा के बिन्दु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 16 दिसम्बर की तिथि निर्धारित किया है। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बताया कि 24 जुलाई 14 को इस घटना की प्राथमिकी संख्या 266/14 दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष द्वारा कोर्ट में आठ गवाहों की गवाही कराई गई। वहीं सात प्रदर्श चिन्ह्ति किया गया। विशेष न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष के बहस पश्चात अभियुक्त को भादवि की धारा 342,354 (बी) एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया है।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…