Home Featured बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कैद की सजा।
April 19, 2024

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कैद की सजा।

दरभंगा: पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संतोष पासवान को बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को 20 वर्ष की सश्रम कैद और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

पीड़िता को राहत एवं पुनर्वास के लिए आठ लाख 50 हजार रुपये का प्रतिकर भुगतान करने का आदेश दिया गया है। इस राशि का भुगतान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा किया जाएगा। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बहस की। श्री पराजित के अनुसार 28 मार्च 2021 को अभियुक्त ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता की जांच डीएमसीएच में हुई। पुलिस ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र समर्पित किया।

Advertisement

न्यायालय में अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप गठन के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाहों ने गवाही दी। आरोपित को 28 मार्च 2021 को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से वह काराधीन है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…