Home Featured अब बिहार में प्रजनन दर कम करने के लिए चलेगा अगला अभियान: मुख्यमंत्री।
December 12, 2019

अब बिहार में प्रजनन दर कम करने के लिए चलेगा अगला अभियान: मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा नागार्जुन की धरती से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के साथ-साथ अब उनका अगला अभियान होगा आबादी का घनत्व और प्रजनन अभियान पर। उन्होंने कहा कि आबादी का घनत्व देश के स्तर पर बिहार सबसे अधिक है। वहीं प्रजनन दर भी बिहार में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि इसका जब अध्ययन कराया गया है, तो पाया गया है कि जिस युगल की पत्नी 10वीं पास है उसका प्रजनन दर 2 प्वाइंट है। वहीं जहां युगल की पत्नी इंटर पास है उनलोगों में प्रजनन दर 1.6 है। जिससे साबित होता है कि महिला अगर शिक्षित हुई तो प्रजनन दर पर अंकुश लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे देखते हुए हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है और 6 हजार पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले जा चुके हैं, ताकि हर पंचायत की लड़कियां कम से कम इंटर पास कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के कार्य लगातार चल रहें हैं। दरभंगा में तारामंडल और वैज्ञानिक संग्रहालय का निर्माण चल रहा है। विकास के कार्य हो रहें हैं। सभी तरह का कार्य सभी तबकों के लिए किया जा रहा है। सड़कें बनी, बिजली पहुंची, शौचालय बनें, घरों में नल का जल पहुंचा, अब जल जीवन हरियाली मिशन और मौसम के अनुकुल कृषि कार्य प्राथमिकता होगी। सड़क की मरम्मति होगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मौका दिया तो काम सेवा के रूप में कर रहें हैं और आप आगे जबतक चाहेंगे सेवा का कार्य चलता रहेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी, विधायक सुनील कुमार चौधरी, विधायक शशिभूषण हजारी, विधान पार्षद सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, दिलीप कुमार चौधरी के अलावे मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, आयुक्त मयंक बरबरे, पटना से आये लगभग आधे दर्जन विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, अपर सचिव, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., आईजी पंकज दराद, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, जदयू के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि सहनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…