Home Featured जिलाधिकारी ने निःसहाय गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरण।
December 28, 2019

जिलाधिकारी ने निःसहाय गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरण।

दरभंगा: कड़ाके की ठंढ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था के साथ साथ गरीबो के बीच कम्बल वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को लहेरियासराय स्टेशन के निकट स्थित शनि मंदिर परिसर में मौजूद गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे। इस क्रम में करीब 120 लोगों को कंबल दिया गया। डीएम ने कहा कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कंबल मिल जाने से गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बताया कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत लोगों को कंबल दिया गया है। कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिला के गरीब बेसहारा लोंगो को भी कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत 300 से अधिक कंबल आवंटित किया गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सक्षम जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन एवं बुनियाद केंद्र दरभंगा के सहयोगी कर्मी आदि भी मौजूद थे।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…