Home Featured मनरेगा मजदूरों के सवाल पर श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन।
December 7, 2020

मनरेगा मजदूरों के सवाल पर श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मनरेगा मजदूरों के सवालों को लेकर भाकपा माले और खेग्रामस व मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर अवस्थित संघ कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व खेग्रामस के बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, मनरेगा मजदूर सभा के प्रखंड सचिव विनोद सिंह, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार आदि ने किया।
प्रदर्शन रामनगर में माले के प्रखंड कार्यलय से निकल कर श्रम कार्यालय तक पहुंच कर घेराव में तब्दील हो गया। विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार मजदूरों के अधिकारों में कटौती कर रही है। मजदूरों के लिए बने कल्याण बोर्ड में निबंधन पिछले मार्च से बंद है, लेकिन सरकार केवल पटना से बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों का भी निबंधन नहीं किया गया है। आंदोलनकारी मनरेगा मजदूरों का पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर निबंधन करने, नीवकरण के लिए दिए गए कार्ड का अविलंब वितरण करने, मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करने, कार्यालय में दलाल-बिचौलियों के जरिए अवैध उगाहि रोकने आदि की मांग कर रहे थे।
इस मौके पर एक्टू प्रभारी उमेश प्रसाद साह, रंजीत यादव, अजय मंडल, योगेन्द्र पासवान, जया देवी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…