Home Featured पूर्व विधायक डॉ फराज फातमी बने जदयू के प्रदेश महासचिव, शंभूनाथ झा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत।
June 24, 2021

पूर्व विधायक डॉ फराज फातमी बने जदयू के प्रदेश महासचिव, शंभूनाथ झा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत।

दरभंगा: केवटी के पूर्व विधायक डॉ0 फराज फातमी को जदयू को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ, बिहार प्रदेश जदयू की नई कमेटी में दरभंगा से शंभू नाथ झा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इन दोनो के मनोनयन पर दरभंगा जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को साधुवाद एवं शंभू नाथ झा और डॉ. फराज फातमी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जदयू जिला अध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां ‘रूमी, मदन प्रसाद राय, गंगा प्रसाद सिंह, संजीव कुमार मिश्र, विमल कुमार चौधरी, मिथिलेश राय, प्रदीप कुमार महतो, महेश महथा, मनराजी चौपाल, शशिकांत साह, राम शंकर सिंह, इस्मत जहां, शाहिना मतीन, श्याम रेखा मिश्र, सुनील कुमार उर्फ पप्पू महासेठ, ई दीपक सिन्हा, रामनरेश भगत, कृति मोहन झा, शैलेंद्र चौधरी, अमित कुमार राय, प्रेम कुमार झा, मनोज सहनी, विजय जालान, अनिल कुमार मिश्र, अतहर इमाम बेग, राम नरेश यादव, विपिन कुमार, अहमद रेजा, पप्पू चौधरी, संजय कुमार झा, सरफे आलम, धीरेंद्र चौधरी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Share

Check Also

ओमेगा स्टडी सेंटर में 20 मई से शुरू होगा मेडिकल एंव इंजीनियरिंग की तैयारी का नया बैच।

दरभंगा: विगत कई वर्षों से उत्तर बिहार में मेडिकल एंव इंजीनियरिंग में बेहतरीन रिजल्ट देकर ए…